सेंट जोसेफ स्कूल में वाल दिवस के उपलक्ष्य में अनेको कार्यक्रमों का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
आज सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नॉएडा में वाल दिवस के उपलक्ष्य में अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तथा बच्चो एवं अध्यापक व अध्यापिकाओ ने इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ये सभी कार्यक्रम बच्चो को अच्छे नागरिक बनने की शिक्षा से प्रेरित थे। एवं भारत को चाचा नेहरू के सपनो को भारत का उपदेश संजोये हुए थे। इस कार्यक्रम में शतप्रतिशत अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंत में सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अलोक टोप्यो ने बच्चो को पाँच बिन्दुओ पर विशेष ध्यान देने को प्रेरित किया। जिसमे
पहला बिंदु -स्कूल व देश को अपना घर समझना व स्वच्छता पर ध्यान देना।
दूसरा बिंदु -अपना कार्य समय पर पूरा करना
तीसरा बिंदु -अध्यापक व माता पिता की आज्ञा का पूरी तरह से पालन करना
चौथा बिंदू -झूठ का सहारा नही लेना
पाँचवा बिंदु -देश के प्रिति व संविधान के प्रति अपनी निष्ठां को बनाये रखना इसी के साथ सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू कुंबलुमुटिल ने सभी को बाल दिवस की शुभ कामनाये दी तथा चाचा नेहरू के जीवन से बच्चो को प्रेरित होने के लिए कहा और कहा कि हम चाचा नेहरू के सपनो को भारत सच्चे देश प्रेम से ही बना सकते है।
Comments are closed.