सूरजपुर पुलिस ने चांदी लूट का सरगना 25 किलो 670 ग्राम चाँदी के साथ किया गिरफ्तार
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज सूरजपुर पुलिस ने चाँदी लूट के सरगना अरविन्द गुप्ता को 25 किलो चाँदी के साथ एडवांट बिल्डिंग सूरजपुर के पास से किया गिरफ्तार। एसएसपी कार्यालय सूरजपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि बीते 21 सितम्बर को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ज्वेलर अमन वर्मा से 100 किलो चांदी लूटी गयी थी। इस मामले में सूरजपुर पुलिस ने 8 लूटेरों की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने 29 सितम्बर को की थी। साथ ही लूटी गयी चांदी से 56 किलो 300 ग्राम चांदी बरामद की गयी थी। इस लूट का सरगना अरविन्द गुप्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। कल मंगलवार को सूरजपुर पुलिस ने अरविन्द गुप्ता को लूट की 25 किलो 670 ग्राम चांदी के साथ गिरफ्तार किया है । एसपी संजय सिंह ने बताया कि अरविन्द गुप्ता चाँदनी चौक में दलाल है। साथ ही चांदनी चौक पर जेवर बिकवाने और खरीदवाने का कार्य करता है। इस घटना में अरविन्द गुप्ता ने ही रेकी की थी। और बदमाशों को संगठित कर अमन वर्मा द्धारा चांदनी चौक से चांदी ले जाने की सूचना बदमाशों को दी थी। फिलहाल पुलिस ने लूट का पूरा माल बरामद करने का दावा किया है। एसएसपी ने सूरजपुर पुलिस की टीम को 2000 रूपये की राशि इनाम में देने की घोषणा की है
Comments are closed.