ग्रेटर नोएडा में एक और खुलेगी नयी यूनिवर्सिटी

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  ग्रेटर नोएडा में एक और यूनिवर्सिटी खुलेगी। नई यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खैरपुर गुर्जर गांव में 15 एकड़ जमीन पर बनेगी। यह निजी क्षेत्र की यूनिवर्सिटी होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से इसका शिलान्यास किया था।इस उनिवर्सिटी का निर्माण कार्य चालू हो चुका है। यह यूनिवर्सिटी एक वर्ष के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें प्राथमिक शिक्षा से प्रबंधन व तकनीकी शिक्षा तक की पढ़ाई होगी। ग्रेटर नोएडा में अब तक पांच यूनिवर्सिटी निजी क्षेत्र की है। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय सरकारी है। निजी क्षेत्र की यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़कर अब छह हो गई है। शहर में कुल सात विश्वविद्यालय होने से स्थानीय छात्रों को भी पढ़ाई के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में ग्रेटर नोएडा, दादरी, दनकौर और जेवर क्षेत्र में शिक्षा के संसाधनों का भारी अभाव था। यहां के छात्रों को प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब ग्रेटर नोएडा एजुकेशन हब के रूप में स्थापित हो चुका है। कई विश्व विद्यालय बन चुके हैं। इसका सीधा लाभ यहां के स्थानीय छात्रों को होगा। उन्हें दूरदराज के शहरों में शिक्षा लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

Comments are closed.