रणजी मैच में जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में 1 दिसम्बर से होने बाले रणजी मैच की तैयारिया शुरू कर दी गयी है। यहाँ 5 हजार अस्थायी सीटें लगायी जाएँगी दर्शको की एंट्री गेट नम्बर 1 से होगी मैच के दौरान पुलिस और प्रशासन से सिक्युरिटी की डिमाण्ड भी काम्प्लेक्स के अधिकारियो की तरफ से की गयी है काम्प्लेक्स के सचिव वेंकट सुंदरम ने शनिवार को बताया की क्रिकेट ग्राउंड पूरी तरह से तैयार हो चूका है। यहाँ आने बाले दर्शको को पूरी सुविधा मुहैया करायी जाएगी। साथ ही खाने पीने के 5 स्टॉल भी लगाये गए है। साथ ही कहा की आम लोगो के लिए स्टेडियम में एंट्री 1 नम्बर गेट से होगी वीआईपी गेस्ट की एंट्री गेट नम्बर 2 से हगी। मैच के दौरान पुलिस फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी सुबिधा भी लोगो के लिए मौजूद रहेंगी। स्टेडियम की खामियों को बेहतर करने के लिए पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बुलाया गया है। इस दौरान सुनील गावस्कर ,बिसन सिंह ,बेदी जैसे पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर्स के आने की उम्मीद है। और उन्होंने बताया की पुराने खिलाड़ियों से बात कर ग्राउंड को और बेहतर करने की जानकारी भी ली जाएगी

Comments are closed.