रणजी मैच देखने पहुंचे प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल और राजीव शुक्ला

23GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  

आज दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। सुबह नौ बजे से मैच शुरू हुआ। दूसरे दिन के मैच शुरू होने के पहले ही सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। ज्यों-ज्यों दिन ढलता गया दर्शकों की संख्या हजारों में पहुंच गई।36 पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। खिलाड़ियों ने दर्शकों के अनुरोध पर खेल खत्म होने के बाद आटोग्राफ दिए। 34कुछ दर्शकों ने अपने चहेते खिलाड़ियों के साथ यादगार तस्वीरें भी ली। स्टेडियम में किये गए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :गेट नंबर एक पर एंट्री  के पूर्व दर्शकों को सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से दर्शकों के सामान की भी जांच की। सुरक्षा जांच से संतुष्ट होने के बाद ही पुलिस ने दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश होने दिया ।A लंच के बाद खेलने आए दोनों टीमों को दर्शकों ने तालियां बजा कर उत्साहित किया। रैना व पठान के बाउंड्री के समीप पहुंचते ही दर्शकों में उनकी एक झलक देखने के लिए होड़ देखी गई। दर्शक चीख-चीख कर उनके नाम पुकार रहे थे।लंच व चाय में खिलाड़ियों ने दिए आटोग्राफ :दर्शकों के उत्साह को देख कर खिलाड़ी भी खुद को रोक नहीं सके। दर्शकों के बार-बार बुलाने पर दोनों टीमों के खिलाड़ी लंच व चाय ब्रेक में दर्शकों के पास पहुंचे।35 दर्शकों से हाथ मिलाया, आटोग्राफ दिए। इस दौरान दर्शक अपने चहेते खिलाड़ी से हाथ मिलाये रणजी मैच को देखने के लिए मैच के दूसरे दिन आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला मैच देखने के लिए शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में पहुंचे।  उन्होंने कहा किशरजाह में खेलने वाली अफगानिस्तान की टीम ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट किया जा रहा है, जिसको यहां पर कोचिंग के साथ प्रेक्टिस करने का मौका मिलेगा। आईसीसी की रिपोर्ट आने के बाद अन्य कई बड़े मैच कराने का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत जारी रहेगा।

 

Comments are closed.