ग्रेटर नॉएडा औधोगिक विकास प्राधिकरण की 103 वीं बोर्ड बैठक सम्पन : बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

ग्रेटर नॉएडा औद्योगिक  विकास प्राधिकरण बोर्ड  की 103वीं बोर्ड  बैठक आज सम्पन्न हुयी।  बैठक में लिये गये निर्णय।
1 -कृषक आबादी 10%प्रतिशत आबादी भूखण्डो की व्यवस्था करने के दृष्टिगत प्राधिकरण की महायोजना 2021 में कतिपय रेगुलेशन तथा बिल्डिंग बाइलॉज में संशोधन प्रस्तावित किये गए जिन्हे प्राधिकरण द्धारा स्वीकार किया गया।
2 – ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित सेक्टरों में छिटपुट उपलब्ध आवासीय भूखण्डों का नीलामी के माध्यम से एकमुश्त भुगतान के आधार पर निस्तारण करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। 169 भूखण्डों से लगभग 100 करोड की आय अनुमानित है।
 3 – . इकोटेक-11 सेक्टर के औद्योगिक भूखण्डों को बिना बिलम्ब शुल्क भुगतान के दिनांक 31.03.2016 से 18 माह का समय भूखण्डों को कार्यपूर्ति /क्रियाशीलता हेतु अनुमन्य किया गया।
 4 –   वाटर, सीवर, ड्रेन कनेक्शन शुल्क जो 2003 में प्रस्तावित किये गये थे, उन्हे संशेाधित करके कास्ट इनडेक्स में बढोत्तरी के दर के आधार पर बढाने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार भवन नियमावली के प्रभारों को भी बढाने का निर्णय लिया गया है।
5 –  मिल्क/वेजीटेबल बूथ हेतु व्यवसायिक भूखण्डों, पर्वू निर्मित दुकानो/क्योस्कों का विक्रय अब नीलामी पद्धति से न कराकर साक्षात्कार के आधार ओपन इन्डेड योजना प्रकाशित कराने का निर्णय लिया गया। 6 6 – ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण की परिसम्पत्तियों के विरूद्ध अतिदेय धनराशियों  के भुगतान हेतु कतिपय शर्तो के अधीन पुनर्निधारण ( Reshedulement)की सुविधा दिनांक 31.01.2016 तक अनुमन्य किया गया। उक्त तिथि तक अतिदेयो  के भुगतान न करने पर भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्यवाही सहित अन्य उत्पीडन कार्यवाहियां करने के निर्देश दिये गये।
7 – संस्थागत भूखण्डों के सम्बन्ध में निम्न निर्णय लिये गयगः-
क. इसी प्रकार निर्माण/कार्यपूर्ति हेतु भी 31.12.2017 तक का समय 1 प्रतिशत प्रतिमाह बिलम्ब शुल्क के साथ अनुमन्य किया गया है।
ख.  संस्थागत भूखण्डों के आवंटी बिना क्रियाशील किये अपने भूखण्ड को वर्तमान प्रचलित दर पर आगामी 6 माह तक 10 प्रतिशत शुल्क सहित अंतरण कर सकेंगे ।
8 –  ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आई0टी0/आई0टी0एस0 के आवंटित भूखण्डों में फोन एसेम्बलिंग, बैक आफिस, आर.एण्ड डी एवं स्टोरेज की सुविधा अनुमन्य की गयी है।
9 – संस्थागत एवं आई टी भूखण्डो के सम्बन्ध में सीआईसीएवं सीआईएस की नीति निर्धारित की गयी
10 – हाईटेंशन लाइन के निचे एवं अन्य अनुपयोगी भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगाये जाने हेतु नीति निर्धारित की गयी
11 – 11. ग्रेटर नौएडा क्षे़त्र में गौतमबुद्ध विश्व विद्यालय के निकट हैलीपोर्ट परियोजना के लिए स्थल का चयन करते हुये 15.5 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। RITES द्वारा परियोजना की डी.पी.आर. तैयार की गई है। परियोजना की लागत रू0 50.20 करोड़ आॅंकी गई है। यह परियोजना डिजाइन, बिल्ट, फाइनान्स, आॅपरेट एण्ड ट्रान्सफर (DBFOT ) पर आधारित होगी जिसमें कन्सेशन का समय 30 वर्ष रखा गया है जिसे भविष्य में 5-5 साल के अन्तराल पर आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकेगा। इस परियोजना हेतु तैयार आर.एफ.पी. में बिड पैरामीटर रेवेन्यू शेयरिंग रखा गया है, जिसे बिडर द्वारा परियोजना चालू होने के 3 वर्ष बाद से देना होगा। विकासकर्ता द्वारा परियोजना का प्रथम चरण 12 माह में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त आधार पर शीध्र ही आर.एफ.पी. प्रकाशित करके विकासकर्ताओं के प्रस्ताव आमन्त्रित किये जायेंगे।

हैलीपोर्ट के लिऐ आरक्षित भूमि तथा कोट स्केप के आस-पास के क्षेत्र को यमुना नदी को बैक फ्लो से बचाने के लिये रू0 10.00 करोड़ की लागत का क्राॅस रेगुलेटर बनाने का निर्णय लिया गया। हैलीपोर्ट के निकट एयर स्ट्रिप बनाने की फीजिबिलिटी का अध्ययन करने के निर्देश भी प्राधिकरण बोर्ड द्वारा दिये गये।

12. रिक्रियेशनल पार्क (नाइट सफारी परियोजना)

ग्रेटर नोएडा क्षैत्र में ग©तम बुद्ध विश्व विद्यालय के निकट, यमुना एक्सप्रेस वे के साथ-साथ एक रीक्रियेशनल पार्क 337.88 एकड में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये कैबिनेट अनुम¨दन के क्रम में परिय¨जना का पी0पी0पी0 म¨डल पर विकसित किया जाना प्रस्तावित है। शासन द्वारा दिये गये अनुम¨दन के क्रम में प्राधिकरण द्वारा परिय¨जना क¨ क्रियान्वित करने हेतु फाइनेशियल ट्रान्जेक्शन एडवाजर की नियुक्ति की गई। परिय¨जना हेतु विकासकर्ता के चयन हेतु परिय¨जना सम्बन्धी प्रक्रिया के दूसरे चरण में विकसित किया गया है। क्रमशः बिजनिस प्लान एवं (आर0एफ0पी0) (REQUEST FOR PROPOSAL) परियोजना का बिजनिस प्लान प्राधिकरण की 101 वीं बोर्ड बैठक में अनुमोदित किया गया एवं अब आर0एफ0पी0 तैयार किया गया है। तत्क्रम में परियोजना के विकसित किये जाने का विवरण निम्नवत् है-

लगभग 200 एकड़ में प्राणी एवं वानस्पतिक उद्यान उपयोगिता का विकसित किया जाना प्रस्तावित है एवं 57.88 एकड़ में सम्बन्धित गतिविधियाँ उपयोगिता का विकसत आधार पर विकसित की जानी प्रस्तवित है। शेष 80 एकड़ भूमि पर विकासकर्ता द्वारा एन्टेरटेनमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियाँ विकसित की जानी प्रस्तावित है।

प्राधिकरण बोर्ड द्वारा आर0एफ0पी0 को सैद्धान्तिक अनुमोदन प्रदान किया गया जिसके मुख्य बिन्दु निम्नवत् हैंः-
(क) परियोजना का बिजनिस माॅडल — डिजाइन, बिल्ड, फाइनेन्स, आॅपरेट एण्ड ट्रान्सफर (डी0बी0एफ0ओ0टी0) के आधार पर प्रस्तावित है।
(ख) परियोजना का कन्सेशन पीरियड 40 वर्ष रखा गया है जिसे आपसी सहमति से 10-10 वर्ष के अन्तराल पर बढाया जा सकता है
(ग) परियोजना हेतु कन्सेसनायर को प्रतिवर्ष भूमि मूल्य का 2.5 प्रतिशत लीजरेन्ट अदा करना होगा।
(घ) आवेदक द्वारा बिड पैरामीटर अधिकतम रेवेन्यू शेयरिंग पर आधारित है।

 

Comments are closed.