तहसील दिवस में कुल 83 समस्यास्यें दर्ज हुयी जिनमे से 7 का मौके पर निस्तारणःडीएम एनपी सिंह
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI जनपद की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 83 समस्यास्यें दर्ज हुयी जिनमे से 7 का मौके पर निस्तारणःडीएम एनपी सिंह । आज जिलाधिकारी एन पी सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि वर्तमान सरकार जनमानस की समस्याओं के निस्तारण के लिये बहुत ही गम्भीर है और इसी उद्देष्य की पूर्ति के लिये सरकार द्वारा तहसील दिवस का आयोजन सभी तहसील में प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को आयोजित कराया जाता है। अतः सभी अधिकारी सरकार की इस मंषा को समझे और अपने अपने विभाग के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं को अधिकतम 15 दिनों के भीतर स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्तापरक रूप से उनका निस्तारण सुनिष्चित करें अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। श्री एनपी सिंह ने सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिए । उन्होने कहा कि उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दर्ज समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता की गहनता के साथ जाॅच की जाये और उसके बाद ही साईड पर अपलोड किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों का यह भी आहवान किया कि उनके द्वारा दर्ज समस्या का निस्तारण करते समय समस्याकर्ता को भी अवगत कराया जाये। कोई भी अधिकारी इस कार्य में षिथिलता नहीं बरतेगा और सभी समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण करेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 29 समस्यायें दर्ज हुयी जिसमें एक का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। सदर में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम डेरी गुजरान में एक चकमार्ग पर अबैध कब्जा होना, खेरली में हाफिजपुर में एक किसान की भूमि पर अबैध कब्जा, कादरपुर ग्राम पंचायत में पोखर की भूमि पर अबैध कब्जा तथा दनकौर नगर पंचायत के सभासद ललित द्वारा नगर में पुरानी लगभग दो लाख ईटों की अबैध ढंग से बिक्री करने का आरोप लगाया सभी प्रकरणों में जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को मौके पर जाकर जाॅच कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के आदेष दिये। दादरी तहसील में भी तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ जहाॅ पर 28 समस्यायें दर्ज हुयी और तीन का मौके पर निस्तारण हुआ इसीप्रकार जेवर में मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जहाॅ पर 26 समस्या प्राप्त हुयी और तीन को निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मं आयोजित तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय सिंह, उपजिलाधिकारी सुभाष यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर के गर्ग, जिला विकास अधिकारी डा राम आसरे, परियोजना निदेषक अवधेष यादव अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Comments are closed.