एसएसपी किरण एस ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का किया उद्घाटन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI   ACTIVELOग्रेटर नोएडा शहर के मुख्य गोलचक्कर परीचौक पर आज एक्टिव सिटीजन टीम द्वारा परीचौक पर  पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है । आज  एसएसपी किरण एस ने सिस्टम का उद्घाटन किया । पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। और लोगों को इसके माध्यम से निजी वाहनों में लिफ्ट  लेने,से रोका जायेगा .किसी भी वाहन में बैठने से पहले उस गाड़ी का नम्बर या  ऑटो का कोड देख कर बेठे  और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर की जानकारी दी जाएगी। जिससे कि वह लूट की घटना का शिकार होने से बचे। उल्लेखनीय है कि परीचौक के समीप निजी वाहन में बदमाश सक्रिय रहते है। बदमाश यात्रियों को परीचौक से लिफ्ट देते है और यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर ले जाकर लूट लेते थे। पिछले दिनों बदमाशों ने कई लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी को देखते हुए पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप के तहत शहर की एक्टिव सिटीजन टीम ने परीचौक पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का निर्णय लिया था। अब सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है। तीन लाउडस्पीकर परीचौक पर लगाए है। उसने ऑटो रिकॉड आवाज आती रहेगी। और लोगों को यह भी बताया जाएगा कि किसी भी निजी वाहन में लिफ्ट लेना उनके लिए खतरा साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑटो में बैठने से पहले कोड अवश्य देख ले। यह उनका सफर सुरक्षित बनाएगा। शनिवार को सिस्टम लगने के बाद उसका ट्रायल भी किया गया। लाउडस्पीकर की आवाज दूर-दूर तक जा रही है। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह ,हरेंद्र भाटी, अलोक सिंह ,आलोक नागर, प्रदीप भाटी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.