कासना कोतवाली के पीछे दिनदहाड़े डकैती
आज ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर बीटा -2 F -189 में पूर्व प्रधान के घर दिन दहाड़े डकैती। डकैतो ने परिवार को बंधक बना कर अपने भी घर में बंधक बनाकर लगभग 30 लाख के ज्वैलरी व नगदी लूट कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बालकिशन मूल रूप से रोशनपुर गांव के रहने वाले है। बालकिशन ने बताया कि उनका एक बेटा ईंट भट्टा चलता है वहीँ दूसरा बर्तन व्यापारी है। सभी काम पर गए हुए थे। घर में उनकी छोटी बहु और 1 पोटा व 2 पोतियां मौजूद थी। आज लगभग 11:30 बजे 8-10 लोग बालकिशन के घर आकर कहने लगे कि दारोगा जी बात करना चाहते हैं। बालकिशन ने सभी को घर के अंदर बैठा लिया। घर के अंदर घुसते ही बदमाशों ने परिवार को गन पॉइंट पर रख कर उन्हें एक कमरे में बंधक बना कर । घर का सामान खंगाल डाला। इस दौरान बालकिशन का भांजा सोनू खाना खाने घर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी घर में अंदर कर लिया। घर में घुसते ही सोनू को कुछ शक सा हुआ और उसने शोर मचा दिया। साथ ही बदमाशों के साथ उसकी हाथापाई भी हो गयी। बदमाशो ने हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। साथ नगदी समेत लगभग 30 लाखकी ज्वैलरी लूट कर ले गए। इसके बाद बालकिशन उनकी बहु और दो पोतियां व एक पोता 1 घंटे बाद मुक्त हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कासना पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को बुला लिया। टीम ने फिगंर प्रिंटस एक्सपर्ट के नमूने एकत्र किये। पुलिस को मौके से एक बैग भी मिला है जिसमे औज़ार और कुछ अहम सुराग मिले हैं। इस मामले में एसपी देहात संजय सिंह ने कहा है पीड़ित ने शिकायत दे दी है। पुलिस तत्परता से अपना काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Comments are closed.