अब ग्रेटर नोएडा में भी होगा मुंह के कैंसर का मुफ्त ईलाज
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नौएडा में भी सेंटर फाँर ओरल कैसर स्कीनिंग एवं सेंटर फॉर टोबैको सीजिंएशन का उदघाटन 7 जनवरी 2016 को करने जा रही है। मानवता जस्ट डेंटल के साथ विशिष्ट डेंटल क्लिनिक का अनावरण करने जा रही है। जोकि मुंह के केसर की मुफ्त जांच के साथ जागरूकता में एक अहम भूमिका निभाएगी । जानकारी हेतु हर वर्ष भारत में एक लाख तीस हजार लोग मुंह के कैसर की वज़ह से मरते हैं । डब्लूएचओ के अनुसार , विश्व में मुंह के कैंसर से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा भारत में है । अगर सही वक्त पर मुंह के कैंसर के लक्षण पहचान लिए जाएँ तो मरने वालों की संख्या काफी कम हो सकतीं है । अगर लक्षण जल्द पकडे जाएँ तो 80 से 90 प्रतिशत इससे ग्रसित लोगों को बचाया जा सकता है। इस विशेष सेंटर के अनावरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जगत के पूर्व क्रिकेटर माननीय सैयद सबा करीम जी उपस्थित होंगे । अन्य उपस्थित अतिथि डॉ जगदीश एच जी , डीन स्कूल आँफ डेंटल साइंसेज, शारदा विश्वविद्यालय , डॉ रश्मी सबा , क्यू सी आई , डॉ पंकज सोलंकी , प्रेसिडेंट, फेडरेशन आँफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, नई दिल्ली मानवता फाउंडेशन के तहत कैंसर जांच व जागरूकता के मुहिम में दिवंगत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, सुशील कुमार , विजेंदर सिंह , युवराज सिंह , मिल्खा सिंह , साइना नेहवाल आदि मुख्य लोगों के समर्थन प्राप्त हैं डॉ राहुल सिंह प्रेसिडेंट , मानवता कैसर फाउंडेशन आँफ़ इंडिया और उनकी टीम ने ऐसे और नए सेंटर विभिन्न शहरों में शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं । उनका कहना है कि जागरूकता ही केसर से बचने का उपाय है – जस्ट डेंटल के किसी भी कैसर सेंटर पर जाएँ – मुक्त जांच कराएं – जागरूकता बढ़ाए ।
Comments are closed.