राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अन्त्योदय अन्न एवं प्रायोरिटी हाउसहोल्ड योजना को पूर्ण पारदर्षिता के साथ चलाये :डीएम एनपी सिंह।
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने आज सूरजपुर के बारात घर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्र्तगत संचालित योजनाओं का शुभारम्भ किया। यहाॅ पर श्री सिंह द्वारा इस योजना के तहत बनाये गये राषन कार्डाे एवं राशन का वितरण किया गया। उन्होनंे इस अवसर पर कहा कि गरीबों को सस्ता राशन प्राप्त हो उसके लिये सरकार की यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना हैं और जनपद का सौभाग्य है कि पाईलेट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना के संचालन के लिये जिले को चुना गया अभी यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में आरम्भ नहीं की गयी है। अतः सभी अधिकारी एवं राशन विके्रता संचालित की गयी योजना के तहत पूर्ण पारदर्षिता के साथ गरीबों तक सस्ता राषन पहुॅचाने का महत्वपूर्ण कार्य करें ताकि अन्य जनपदों को यहाॅ के संचालन से सीख मिल सकें। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय अन्न एवं प्रायोरिटी हाउसहोल्ड योजना का संचालन किया गया है जिसमें अन्त्योदय योजना के तहत प्रति माह प्रति परिवार को 35 किलोग्राम खाद्यान्न गेहॅू 2 रूपये किलो तथा चावल 3 रूपये प्रति किलो तथा प्रायोरिटी हाउसहोल्ड योजना में प्रति माह प्रति व्यक्ति 3.5 किलोग्राम गेहॅू 2 रूपये किलों व 1.5 किलो चावल 3 रूपये प्रति माह उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों के हितार्थ यह बहुत ही महत्व की योजना है और इसका लाभ गरीबों को तभी मिलेगा जब सभी अधिकारी एवं राषन विक्रेता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये समयबद्धता के साथ सभी तक इसका लाभ पहुॅचायेगें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस योजना में वितरण की जाॅच प्रत्येक माह टीम बनाकर करायी जायेगी और यदि कोई दोषी पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार, अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद थे।


Comments are closed.