कौशल्या वल्र्ड स्कूल में विश्व शांति सेमीनार

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 01

03

कौशल्या वल्र्ड स्कूल में  हैवेन्ली कल्चर वल्र्ड पीस के  तत्वावधान में पीस एजुकेशन सेमीनार का आयोजन किया गया । इस सेमीनार में नोएडा,ग्रेटर नोएडा तथा दिल्ली के लगभग 15 स्कूलों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख है-समसारा वल्र्ड ऐकेडमी,नवयुग स्कूल दिल्ली,एल्कोन स्कूल ,जे0पी0 पब्लिक स्कूल माॅडर्न स्कूल नोएडा तथा टेगोर इंटरनेशनल स्कूल। कार्यक्रम के आरंभ  में कौशल्या वल्र्ड स्कूल की
चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने  सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत प्लान्टर के साथ किया तथा उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। हैवेन्ली कल्चर वल्र्ड पीस के सदस्यों ने कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए यह बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य विश्व शांति का प्रसार करना है। इस कार्यक्रम के तहत सदस्य स्कूलो में पीस टीचर का चयन किया गया तथा इस प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का निर्माण किया गया जिससे छात्रों में जागरूकता आएगी। कौशल्या वल्र्ड स्कूल से श्रीमती निधी सक्सेना का चयन पीस टीचर के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि चयनित सदस्य अपने-अपने विद्यालयों में गतिविधियों के माध्यम से विश्व शांति के संचार में अपना योगदान दें । इस कार्यक्रम में शांति पत्र पर विभिन्न स्कूलों ने हस्ताक्षर किए। अपने समापन  अभिभाषण में कौशल्या वल्र्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता  ने कहा कि हम शान्ति की इस गतिविधि एवं प्रक्रिया को अपने स्कूल में आगे लेकर जाएंगे ।वर्तमान समय को देखते हुए शान्ति का महत्व बहुत ज्यादा है जन जन को शान्ति के लिए  जागरूक करना होगा तभी विश्व शान्ति संभव है।  विद्यालय वह स्थान है जहाॅं से विश्व के भावी नागरिक का अंकुर वृक्ष का आकार लेता है अतः शांति की प्रक्रिया को फलने फूलने के लिए यह सबसे उत्तम एवं उर्वरा भूमि है। अतः हम सभी शांति के बीज बोएंगे तथा भविष्य में विश्व शांति की स्थापना को निश्चित करेंगे।हैवेन्ली कल्चर वल्र्ड पीस ने शांति पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्य स्कूलों को स्मृति  चिह्न एवं सर्टिफिकेट दिए।

Comments are closed.