जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त कार्यवाही करें:डीएम

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है सभी अधिकारी इस महत्व को समझे और जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम रहे इसके लिये पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी गण संयुक्त कार्ययोजना बनाकर उसे अंजाम दें और अपराधियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। श्री सिंह अपने कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में मासिक अभियोजन, शान्ति एवं कानून व्यवस्था की बैठक में समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुये अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थें। उन्होंनेें अभियोजन कार्यो की समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुये माह दिसम्बर की रिर्पोट के अधार पर अधिकतर वादों में वादी बरी हुये है इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि शासकीय अधिवक्ता, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अभियोजन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर आपसी सामजस्य के साथ कार्यवाही करें ताकि अधिक से अधिक वाद सरकार के हित में निर्णित हो सकें साथ ही अपराधियों को उनके द्वारा किये हुये अपराध की सजा भी मिल सकें। श्री सिंह ने कहा कि निर्णित वादों में गवाहों के पक्षद्रोही होने के कारण सभी बरी हुये है इस बिन्दु पर सभी के माध्यम से कार्यवाही की जाये और भविष्य में अधिक से अधिक अपराधियों को दण्ड दिलाने की कार्यवाही की जाये। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये उन्होनें कहा कि उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से अपने अपने क्षेत्र में निरन्तर रूप से भ्रमण करें और थाना वार ऐसी योजना तैयार की जाये कि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें। इस सम्बन्ध मंे उन्होनें पुनः थाना वार जमीनों आदि विवादों की सूचना के आधार पर गम्भीरता के साथ कार्यवाही भी करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अवैध खनन, मदिरा की तस्करी अन्य अवैध कार्यो को करने वाले माफियाओं को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूू0अ0 के0पी0सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश यादव, ग्रामीण संजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात, उपजिलाधिकारी दादरी राजेश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ललित मुदगल, डीएसआर त्रिपाठी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद थे।

Comments are closed.