एन.आई.ई.टी.संस्थान में ‘कंप्यूटर ऐडेड डिज़ाइन’ विषय पर सैटपा के सहयोग से ऑटोडेस्क कंपनी द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI   आज एन.आई.ई.टी. ग्रेटर नॉएडा संस्थान में ‘कंप्यूटर ऐडेड डिज़ाइन’ विषय पर सैटपा के सहयोग से ऑटोडेस्क कंपनी द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ । आज  डॉ भानु प्रताप सिंह ने अध्यापकों को स्क्रिप्टिंग की विधि सिखाई और उसे प्रयोग करना सिखाया । डॉ चन्दन कुमार ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से सिमुलेशन करना सिखाया । वैलेडिक्टरी सेशन में अध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किये ।  प्रो जितेंद्र कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्किप्टिंग उनके लिए बिलकुल नया अनुभव रहा । यह सीखकर बहुत अच्छा लगा कि इतनी आसानी से मशीन कि पुर्जों का आपस में तालमेल सुनिश्चित किया जा सकता है । प्रो तंज़ीम हसन ने  फ्रीवेयरस के प्रयोग की जानकारी पर बेहद ख़ुशी जाहिर की । उन्होंने बताया कि अब तक वह केवल लाइसेंसद सॉफ्टवेयर का ही प्रयोग करते थे । उन्हें इस प्रोग्राम से ही यह पता चला कि ऑटोडेस्क जैसी बड़ी कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर छात्रों और अध्यापकों को निशुल्क प्रयोग करने की इजाजत देती हैं । प्रो जुथिका दास ने अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए बताया कि अध्यापकों को समय समय पर ऐसे प्रोग्राम में जाना चाहिए जिससे पुरानी जानकारी को नए आयाम दिए जा सकें और तकनिकी का विकास हो ।  श्री कुमार गौरव ने मैकेनिकल डिज़ाइन तकनिकी की विगत कुछ वर्षों में प्रगति को बहुत उत्साहपूर्ण बताया । संस्थान के निदेशक (प्रोजेक्ट्स & प्लानिंग) प्रो पी. पचौरी ने अध्यापकों, सैटपा और ऑटोडेस्क कंपनी का आभार व्यक्त किया और अध्यापकों को छात्रों के साथ अपने नए अनुभव साझा करने को प्रेरित किया ।  

Comments are closed.