आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलिज में सप्ताहिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलिज में सप्ताहिक (4-9 जनवरी 2016) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलिज ग्रेटर नोएडा में दिनांक 04 जनवरी से 09 जनवरी 2016 तक सप्ताहिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 140 शिक्षको ने भाग लिया। यह कार्यक्रम डाॅ. ए.पी.जे.ए.के. तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न तकनीकी विद्यालयो में कार्यरत शिक्षकों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में पारंगत करने एवं शोध के श्रोत में अधिकृत तकनीकी जानकारी प्रदान करना था जिससे विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य में इसका लाभ मिल सके।इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया। जिसमें आई.आई.टी. दिल्ली के प्रोफेसर जी.एन.तिवारी, आई.आई.टी. दिल्ली से मकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पी.एम.वी. सुब्बा राव, कम्पयूटर साइंस के डा. जय देव, जी.बी.पंत श्वविद्यालय के इलैक्ट्रीकल एवं कम्यूनिकेशन विभाग के प्रोफेसर संजय माथुर और गौतमबुद्व विश्वविद्यालय के डाॅ. अनुराग सिंह बघेल सहित लगभग 30 वक्ताओं ने शिक्षकों को छात्रों को पढाए जाने वाले विषयों को
अधिक प्रभावी व गुणवत्ता को और बेहतर एवंम आधुनिक करने के विषय में विस्तार से शिक्षित किया।उक्त कार्यशाला के बारे में जानकाी देते हुए संस्थान के निदेशक डा. विनीत कंसल ने बताया कि यह कार्यशाला मैकिनकल इंजीनियरिंग, कम्पयूटर साइंस तथा इलेक्ट्रलस एवं कम्यूनिकेशन के शिक्षकों के लिए आयोजित की गयी थी।

Comments are closed.