अंतर्राष्ट्रीय -सार्क मूट कोर्ट प्रतियोगिता के प्रथम राउंड का समापन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 1st माधव मेनन सार्क मूट प्रतियोगिता” का समापन हुआ . यह प्रतियोगिता अंतरास्ट्रीय स्तर की है .इसमें समस्त दक्षिण एशियाई देश (पाकिस्तान ,श्री लंका, बांग्लादेश ,अफगानिस्तान ,भूटान ,नेपाल,मालदीव ) की टीमें शामिल होंगी . मूट कोर्ट प्रतियोगिता एक कृत्रिम न्यायलय होता है ,जिसमे लॉ के छात्र वकील बनकर किसी केस पर वाद-विवाद करते हैं .यह प्रतियोगिता ९ जनवरी से १० जनवरी तक चली .इस प्रतियोगिता के दो चरण हैं . पहला राष्ट्रीय राउंड , जिसमे भारत देश के विभिन्न प्रांतो से टीमें आईं और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सार्क राउंड, जिसमे सभी दक्षिण – एशियाई देशों की टीमें आएंगी . अंतर्राष्ट्रीय राउंड ४ मार्च से ६ मार्च २०१६ तक लॉयड लॉ कॉलेज में ही होगा .राष्ट्रीय स्तर का पहला राउंड आज संपन्न हुआ .इसमें पांच टीमें चयनित हुईं -निरमा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद ,गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ,क्राइस्ट लॉ यूनिवर्सिटी बंगलौर ,केरला लॉ अकादमी केरल, लॉयड लॉ कॉलेज , -सार्क राउंड के लिए .राष्ट्रीय राउंड में ३० टीमें आईं. प्रतियोगिता की थीम “सामाजिक न्याय “पर थी. प्रतियोगिता का विषय “राइट टू प्रिवेसी” था . सुप्रीम कोर्ट में इसी समस्या पर “एम पी शर्मा बनाम यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ” केस चला .दूसरा केस “खडग सिंह बनाम उत्तर प्रदेश ” चला .प्रतियोगिता का विषय सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के सीनियर अधिवक्ता आर . वेंकट रमणी एवं रवि प्रकाश ने बनाया है . प्रतियोगिता में विषय के पक्ष एवं विपक्ष में सभी टीमों को दोनों तरफ से अपने विचार रखने थे .प्रत्येक टीम का अलग -अलग कोर्ट लगा जिसमे प्रत्येक कोर्ट में तीन जज थे . आज दिनांक १०/०१/१६ को आर. वेंकटरमणी (प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता ,सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ) के द्वारा समापन समारोह हुआ .पद्मश्री माधव मेनन ने कहा की इस विषय पर प्रतियोगिता रखने से प्रतिभागियों एवं जजों के विचार जानने कोमिलेंगे और सम्भावना है की इस प्रतियोगिता के परिणामस्वरुप सुप्रीम कोर्ट में भी चर्चा उठे और भविष्य में इस समस्या का समाधान निकले .चीफ गेस्ट आर वेंकट रमणी ने कहा की इससे जुड़े तमाम केस हम सुप्रीम कोर्ट में रोज देखते हैं .”सामाजिक न्याय की भावना से वकील समाज को लाभ पहुंचा सकें समस्त भारत के विभिन्न लॉ कॉलेज से विद्यार्थी देखने पहुंचे .यह प्रतियोगिता अब भविष्य में प्रत्येक वर्ष लॉयड लॉ कॉलेज में आयोजित की जाएगी .
Comments are closed.