जीएनआईओटी के 22 छात्र हुए डेल में प्लेस्ड
जीएनआईओटी के 22 छात्र हुए डेल में प्लेस्ड
ग्रेनो 12 मार्च 2015: जीएनआईओटी के छात्रों में दिखा ख़ुशी का माहौल, वजह थी 22 छात्रों की प्लेसमेन्ट एक साथ डेल में। 2015 के एमसीए और बीटेक के छात्रों ने एक अच्छा प्रदर्शन दिया। छात्रों की ज्वाइनिंग सीनियर एसोशिएट आई टी डेवलपमेंट के तौर पर हुई है और सालाना पैकेज 3. 5 गया है ।
सीनियर एसोसिएट के पद पर चयनित छात्रों को डेल के ग्राहकों की समस्याओं का तकनीकी समाधान निकलना होगा। ग्राहक व्यक्ति विशेष भी हो सकते है या बड़ी कम्पनियां भी हो सकती है। कम्पनियों की जरूरत के हिसाब से हार्डवेयर व् सॉफ्टवेयर का चयन कर कस्टम पैकेज बनाना होगा और तकनीकी टीम के साथ मिलकर उनको सुचारू रूप से प्रयोग में लाना होगा।
प्लेसमेंट हेड प्रशान्त खरे ने कहा की छात्रों की मेहनत ने रंग लाया है। हमारी कोशिश रहेगी की अपने छात्रों को एक बेहतरीन भविष्य दे पाये।
छात्रों के चयन प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन टेस्ट हुआ| चयनित छात्र ग्रुप डिस्कशन में बैठे और फ़ाइनल इंटरव्यू में गए। छात्रों का चयन करते समय कंपनी ने उनके फंडामेंटल्स, कोडिंग, टेस्टिंग, सीस्टम कंफीग्रेशन, मेंटेनेंस व् सपोर्ट के कौशल को परखा। सी, सी प्लस प्लस, जावा, नेट, ओरैकल, एस.क्यू.एल, मेनफ्रेम लैंग्वेज व् स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज़ जैसे अन्य बारीकियों को भी परखा गया ।
चयनित छात्र आकांशा शुक्ला, अमन त्यागी, अंकिता गोयल , अपूर्व कुमार, अतुल कुमार पाण्डेय आयुषी कंसल गौरव सिंह, ज्योति बानी, ज्योति शर्मा कनिका सहगल, कीर्ति दोभल , केतन कुमार कीर्ति नेगी, प्रियंका, प्रियांशी वर्मा व् अन्य छात्रों को संस्थान के अध्यक्ष के एल गुप्ता व् उपाध्यक्ष बी एल गुप्ता ने बधाइयाँ दी।
Comments are closed.