पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुरू की तैयारी

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडाः- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सूरजपुर पर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि सभी लोग पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दें क्योंकि अब इन चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। ये चुनाव विधानसभा चुनावों का सेमी फाइनल है और कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत उम्मीदवारों के नाम भी तय करें तथा जनपद के अन्दर जितने भी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है उन सभी को आम जनता तक पहुॅचाने की जरूरत है क्योंकि आजतक किसी भी सरकार के द्वारा इतने विकास कार्य इस जनपद में नहीं कराये गये है। बैठक में जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल समाजवादी पार्टी को बदनाम करने पर लगे हुए है जबकि ये दल अपने कार्यकाल को भूल गये है। जब इस जनपद में ही किसानों और आमजनता के साथ खुलेआम अत्याचार हुए थे। इन विरोधी दलों को सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कड़ा जबाव देना होगा और जनता के बीच इनकी पोल खोलनी होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव विनोद यादव, हाजी ननका, सुनील भाटी, सुधीर तोमर, नवीन भाटी, नीटू रावल, नरेन्द्र शर्मा, संजय चैहान, इस्तकार राव, अनूप तिवारी, हीरालाल यादव, हाजी फराहीम, नवीन चैहान, दीपक राणा, सरोज देवी, ब्रजेश, शिवा शिशौदिया, सोनू बदौली आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.