गलगोटिया आॅटो मंत्रा ने बीआईसी ग्रेटर नोएडा में 23 से 28 जनवरी तक होेने वाले फाॅरमूला स्टूडैंट इण्डिया कार्यक्रम में हिस्सा
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
गलगोटिया विवि0 की रेसिंग टीम गलगोटिया आॅटो मंत्रा ने बीआईसी ग्रेटर नोएडा में 23 से 28 जनवरी तक होेने वाले फाॅरमूला स्टूडैंट इण्डिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये रेसिंग कार का विवि0 में प्रर्दशन (लाॅन्च) किया। कार को बिलिजार्ड (स्नो,स्टोम) नाम दिया गया है। टीम कैप्टन व ड्राइवर अवधेश सिसोदिया ने बताया कि अन्य कारों की तुलना में इसका प्रदूषण स्तर काफी कम है। इसमें
600,सीसी का इंजन लगाया गया है। और इसकी स्पीड व पावर बढाने के लिये इसका वजन कम करके 230 किग्रा0 रखा गया हैं। कार 90 से 120 किमी0 प्रति घण्टे की रफतार से दोड सकती है। तीस छात्रो की टीम को इसे बनाने में छः महीने का समय लगा। जिस पर 15 लाख रू0 का खर्च आया। टीम ने प्रथम चरण में देश में 16 वाँ स्थान प्राप्त किया था। ग्रे0 नोएडा से हिस्सा लेने वाली एकमात्र टीम है। विवि0 के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने कार को सफलता पूर्वक बनाने के लिये टीम को बधाई व इवेन्ट के लिये शुभकामना देते हुए कहा कि यह इनकी अथक महनत और प्रयासो की सफलता है। प्रर्दशन के दोरान वीसी, डी,वी, बाबू डीन आॅफ स्टूडैन्ट अफेयर विन्नी खन्ना माथुर आदि मोजूद रहे।
Comments are closed.