ग्रेटर वैली मेें यातायात सुरक्षा पर कार्यशाला
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर वैली स्कूल, ग्रेटर नौएडा में आज कक्षा-6 से कक्षा-10 के छात्रों हेतु ’’यातायात सुरक्षा पर कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एच.सी.पी- राकेश कुमार, एच. जी.-राकेश कुमार तथा एच.जी- लीलू सिंह ने छात्रों को यातायात के नियमोें की जानकारी देते हुए सडक पर चलने के नियमों का पालन कैसे किया जाये, इस पर बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार जीने के लिए हमेें हवा, पानी और भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन भी उतना ही आवश्यक है। तभी हम यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बना सकते हैं। हम सभी को अपनी और दूसरों की सुरक्षा हेतु इन नियमों का पालन करना चाहिए ताकि सभी पूर्ण सुरक्षा के साथ अपने निश्चित गंतव्य तक पहुँचें। श्रीमान जी ने अपने वक्तव्य में आॅडियो-वीडियो विजन के द्वारा दुर्घटनाओं से छात्रों को अवगत कराया तथा उनसे बचाव के उपाय बताये। यातायात के नियमों को बताते हुए श्रीमान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नाटकीय प्रदर्शन के द्वारा छात्रों का ज्ञानवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी श्रीमती पूनम चैबे जी ने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनकी बहुमूल्य जानकारी के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं तथा सभी बस चालक व ड्राइवर भी उपस्थित थे।
Comments are closed.