कौशल्या वल्र्ड स्कूल में 67वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI कौशल्या वल्र्ड स्कूल में 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिह के प्रतिनिधित्व में कौशल्या परिवार ने झंडोत्तोलन किया।समस्त कौशल्या परिवार ने झंडे को सलामी देकर राष्ट्र गान गाया।तिरंगे के नीचे एक स्वर में गाते हुए यह पूर्णतः स्पष्ट होता है कि तमाम विविधताओं से परे हम सभी एक हैं।राष्ट्रीय गान के उपरांत कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी एक होकर जिस तरह कार्य करतें हैं वह किसी भी सफलता के लिए सबसे वह आवश्यक है,हमें अपनी इसी एकजुटता को बनाए रखना है तथा अपने कर्तव्यो को इसी लगन एवं मेहनत से पूरा करना है।सभी देशवासी अगर अपने अपने कर्तव्यो को ईमानदारी से पूरा करे तो उस देश को उन्न्ति करने से कोई नही रोक सकता है।इसके उपरांत सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए तथा अपने कर्तव्यों के प्रति और सर्मपित होने का प्रण किया।
Comments are closed.