समाज के विकास मैं ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका

LOKESH GOSWAMI

समाज के विकास मैं ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका  ग्रेटर नोएडा । ग्रामीण पत्रकार विकास की धुरी हैं सही मायने मैं ग्रामीण पत्रकार ही सबसे बड़े जनसेवक हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के पास पहुंचाने का काम पत्रकार करते हैं यह विचार गौतमबुद्धनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने कासना मैं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मैं कहे उन्होंने पत्रकारों को आह्वान किया कि वह समाजहित मैं गरीब और किसानों की समस्याओं को शीर्षता से उठाएं इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र मैं पत्रकारिता करना बहुत कठिन काम हो चुका है संसाधनों के अभाव मैं भी ग्रामीण पत्रकार अपने कर्तव्य को पूरा करता है लेकिन काम के हिसाब से एक ईमानदार पत्रकार को सही पारिश्रमिक नहीं मिल पाता है सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए वरिष्ठ पत्रकार हरि अंगीरा ने कहा कि आजकल धनाड्य लोग पत्रकारिता के पेशे से जुडना चाह रहा है जो हमारी पत्रकारिता के लिए खतरा है उन्होंने मांग की कि अखबार के रजिस्ट्रेशन के समय ही वेतन निर्धारित होना चाहिए जिससे पत्रकार निडर होकर काम कर सके आज विग्यापन के चक्कर मैं पत्रकारिता प्रभावित हो रही है

इस मौके पर समाजसेवी वनीश प्रधान ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार ही पत्रकारिता के असली स्तंभ हैं बिना ग्रामीण पत्रकारिता के पत्रकारिता अधूरी है कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंदगोपाल वर्मा ने तथा संचालन अक्षय कुमार ने किया इस मौके पर लोकेश गोस्वामी साजिद भाटी घनश्यामपाल निर्मल शफी मौहम्मद सैफी  सुंदर लाल शर्मा वीरेंद्र सैनी संजीव गोविल श्रीनिवास ग्यानेंद्र सिंह अर्जुन रंजीत पहलवान मौजूद रहे ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.