ग्रेटर वैली स्कूल में बंसत पंचवी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेटर वैली स्कूल में बंसत पंचवी पर रंगारंग कार्यक्रम ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर नौएडा में दिन मंगलवार दिनांक- 09.02.2016 को ‘‘बंसत पंचमी’’ पर किन्डर गार्टन व प्री-प्राइमरी के बच्चों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत् पूजा, अर्चना के पश्चात् मधुर स्वर लहरियों में ‘‘हे शारदे माँ’’ स्तुति का गान किया गया। पीले-पीले वस्त्रों में सजे नन्हंे-मुन्हें बालकों ने रंगारंग मनकोहक कार्यक्रम जैसे-लेख, कविता, गीत, स्तुतियाँ व नृत्य आदि प्रस्तुत किए। प्रार्थना सभा के पश्चात् मिष्ठान कितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चैबे जी ने इन नन्हें-मुन्हें बालकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विद्या की देवी माँ सरस्वती का सभी छात्रों के जीवन में विशेष महत्व है,सभी छात्रों को प्रतिदिन माँ सरस्वती की उपसना व स्तुति करनी चाहिए। बंसत पंचमी का त्यौहार मन में उत्साह एवं उमंगे तथा पीले-पीले पकी हुई फसलों को देखकर किसानों का मन हर्षित होता है। यह त्यौहार ग्रीष्म ऋतु के आने का संकेत देता है।



Comments are closed.