किसानों को वितरित किए चेक
किसानों को वितरित किए चेक
ग्रेटर नोएडाः- गुरूवार को जिलाधिकारी एनपी सिंह द्वारा दनकौर विकास खण्ड के ग्राम खेरली हाफिजपुर स्थित प्राथमिक विद्यायल में कैंप लगाकर बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही राहत राशि के चैक वितरित किए। इस दौरान खेरली, चीती, जमालपुर, रघुनाथपुर, नगली चीती गांव के प्रभावित किसानों को चेक वितरित किए गये। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार पाकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है एवं हरसंभव सहायता का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित के लिए कई घोषणायें की जा चुकी है और कहा कि जिला में प्रभावित सभी किसानों को सहायता राशि के चेक जल्द ही वितरित कर दिये जायेगें। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि किसान के हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए शासन और प्रशासन दानों गंभीर है। जल्द से जल्द राहत राशि प्रदेश के सभी किसानों तक पहुॅचाई जाये इसके लिए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दे दिए गये है एवं इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही तय है। इस मौके पर सीडीओ माखनलाल गुप्ता, एसडीएम सदर बच्चू सिंह, तहसीलदार सदर, डा0 इन्द्रपाल छौंकर, अनूप तिवारी, अमित चौहान, नवीन चौहान, गौरव, गुडडू चौहान आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed.