आई0आई0एम0टी0 काॅलेज में डंग्स जागरूकता कार्यक्रम ग्रेनो के आई0आई0एम0टी0 काॅलेज में डंग्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आई0आई0एम0टी0 काॅलेज में डंग्स जागरूकता कार्यक्रम ग्रेनो के आई0आई0एम0टी0 काॅलेज में डंग्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि डाॅ0 सुनील जैन डायरेक्टर आरती फाउन्डेशन एवं डाॅ0 वेदप्रकाश क्लिनिकल साइकोलाजिस्ट शांन्ति होम थे। मुख्य अतिथि ने छात्रों को बताया कि डंग्स का सेवन नहीं करना चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। डंग्स का सेवन करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। लोग समाज में हेय दृष्टि से देखते हैं, भारत ही नहीं विश्व के सभी देश इसके शिकार है। अतः शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए डंग्स का सेवन नहीं करना चाहिए, लोगों को इसके दुष्प्रभावों के विषय में बताना चाहिए, जिससे लोगों में जागरूकता बढे़। फार्मेसी के डायरेक्टर डाॅ0 मल्लिकार्जुन बी0पी0 ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा छात्रों को बताया कि डंग्स का सेवन न करें। इस अवसर पर फार्मेसी के छात्रों ने नाटक के माध्यम से डंग्स जागरूकता के विषय में बताया। कार्यक्रम का समापन डाॅ0 बी0के0 शुक्ला ने किया। इस अवसर पर श्री निवासन, श्री सुधीर अरोरा, डाॅ0 चन्द्रशेखर यादव, श्री ध् र्मेन्द्र कुमार के अलावा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Comments are closed.