प्राचीन बाराही मेले में रागिनी कलाकारों ने मचाई धूम, शेखचिल्ली -रुखसाना का संवाद सुन लोटपोट हुए दर्शक
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में चल रहे 10 दिवसीय प्राचीन बाराही मेले में सांस्कृतिक मंच पर रागिनी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। । शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित प्राचीन बाराही मेले के सांस्कृतिक मंच पर रागिनी कलाकार मास्टर कर्मपाल शर्मा और मंजू शर्मा की जोड़ी ने महाभारत के ‘द्रौपदी चीरहरण” के प्रसंग को रागिनी के माध्यम से जीवंत कर दिया। मास्टर कर्मपाल शर्मा ने दुर्योधन के संवाद “रे द्रौपदी ये तेरा नखड़ा, तू सभा में नाच दिखा दे पांचाली, हाय रे फिर भी तेरा ये नखड़ा” गाकर दर्शकों की खूब तालीयां बटोरीं। रागिनी कलाकार केशव और शिल्पी तिवारी के जोड़ी ने “जो तेरी बीमारी है उसका कोई वैध नहीं ” ने दर्शकों को झुमाया। इसके अलावा ” कोठे ऊपर कोठरी, मैं उसके ऊपर रेल चला दूंगी ” गाने पर डांसर शिल्पी तिवारी के ठुमके ने दर्शकों को भी ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया। हास्य कलाकार शेखचिल्ली और रुखसाना द्वारा प्रस्तुत पति -पत्नी के संवाद ने लोगों को गुदगुदाया। शेखचिल्ली – ” बकरी के चार थन होते हैं ” , रुखसाना – ” नहीं बकरी के दो थन होते हैं ” संवाद सुनकर दर्शक लोट-पोट हो गए। राजस्थानी कलाकार अब्दुल एंड पार्टी के कलाकारों ने पारम्परिक लोक नृत्य पेश कर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर एसपी देहात डा. ब्रजेश कुमार सिंह बतौर मुख्य अथिति व बॉलीवुड मूवी “लव फिर कभी” के अभिनेता सौरभ राय विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद थे। एसपी देहात डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने शिव मंदिर समिति के द्वारा आयोजित बाराही मेला के सफलता की कामना करते हुए मेले में सुरक्षा बंदोबस्त से सम्बंधित हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया 12 अप्रैल तक चलने वाले बाराही मेले में मनोरंजन के लिए झूले,सर्कस, मौत का कुआं के साथ साथ खाने के स्टाल्स भी लगाए गए हैं। रोजाना शाम में सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे। खिलौने , श्रृंगार व सजावटी सामान खरीदने के लिए बच्चों और महिलाओं की भीड़ स्टाल्स पर उमड़ी और खरीदारी करती नज़र आई। इस अवसर पर श्री धर्मपाल भाटी, ओमवीर सिंह बैसला, मूलचंद शर्मा, लक्षमण सिंघल, विजेंद्र आर्य, पवन जिंदल , मनीष आर्य, राजवीर शर्मा, ब्रह्म सिंह नागर आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.