बी फार्मा के छात्र ने लूटी थी बंदूक , गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI

बी फार्मा के छात्र ने लूटी थी बंदूक , गिरफ्तार शौख को पूरा करने के लिए अपराध की रह पकड़ ली और लुटेरों के सांगत में वारदात को अंजाम देने लगा।  अपनी इस करतूत के कारण आज वो जेल के सलाखों के पीछे पहुँच गया है। सूरजपुर पुलिस ने 7 अप्रैल 2014 को कासना थाना क्षेत्र के बीटा 1 से सतीश नाम के गार्ड से बन्दुक लूटने की घटना का खुलासा करते हुए एक लूटेरे को गिरफ्तार किया है। लूटेरे की पहचान संदीप निवासी दनकौर के रूप में हुई है। संदीप के मुताबिक वो नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से बी फार्मा की पढाई कर रहा है। संदीप के साथ लूट में राशीद और मेहराज भी थे। दोनों अपराधिक किस्म के हैं। लूट करने के के बाद मेहराज ने राशिद को गोली मार दी थी। राशिद अस्पताल में है वहीँ मेहराज 307 के मामले में जेल में बंद है। सूरजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली  कि संदीप नाम का शख्स बन्दूक बेचने के फ़िराक में है। पुलिस ने संदीप को जैतपुर गोलचक्कर के पास धर दबोचा जब वो बंदूक बेचने के इरादे से वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने गार्ड सतीश से लूटी हुई बन्दुक बरामद कर ली है। वहीँ सतीश को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Comments are closed.