माँ फ़ाउंडेशन ने हास्य कवि सम्मेलन एवं मंत्रियों और सांसदों का शानदार सम्मान समारोह का किया आयोजन

Talib Khan / Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

नई दिल्ली (5/7/2019):- देश की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था माँ फॉउन्डेशन द्वारा मंत्रियों और सांसदों का सम्मान एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के राजेंद्र भवन में आयोजित किया गया|


इस कार्यक्रम में भारत सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों एवं नवनिर्वाचित सांसदों ने अपनी उपस्थिति दी। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत गणमान्य लोगो ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार पद्मश्री डॉ सुनील जोगी के संचालन में इस भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ |

हास्य कवि सम्मेलन में सर्वश्री गजेंद्र सोलंकी ,राजेश चेतन, कवियित्री बलजीत कौर, अनिल अग्रवंशी एवं विनोद पाण्डेय ने अपना काव्य-पाठ किया | कार्यक्रम का संयोजन अशोक अग्रवाल,हिमांशु उपाध्याय,अनुज गोयल ,अमित झा द्वारा किया गया है|

वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा कि, “इस कार्यक्रम में आना हमारा सौभाग्य है। इन कवियों को सुनना और हँसना ऐसा है जैसे दिन भर की थकान मिटाना। हास्य मनुष्य के जीवन में एक बहुत अहम भूमिका निभाता है। जिस तरीके इन कवियों ने अपनी कविताओं और चुटकुलों को प्रस्तुत किया है, उसको जितना सराहा जाए उतना कम है। कविताओं ने हमेशा से लोगो को उजागर किया है। हमारे देश की आज़ादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले स्वतंत्र सैनानियों ने भी कविताओं का सहारा लिया था। में चाहूंगा कि इस तरीके के कार्यक्रम ज़्यादा होने चाहिए जिससे लोग उजागर हो और साथ ही साथ अपनी सेहत भी बना सके”।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, “सबसे पहले में सुनील जोगी का शुक्रिया अदा करता हूं कि वो ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। “जहां ना जाए रवि, वहा जाए कवि”। ऐसे कार्यक्रम से जीवन की सच्चाई का पता चलता है। कविता के माध्यम से जब कवि अपनी बात कहता है तब वो दिल को छू जाती है। संसद में मीटिंग के बावजूद भी में इस कार्यक्रम में इसलिए ही आया। मै आभारी हूं आप लोगो का जो अपने मझे यहां बुलाया”।

हास्य कवि सुनील जोगी ने अपनी प्रस्तुति देते समय देश भक्ति, माता पिता के प्रति प्रेम और हमारे जीवन में माता पिता की भूमिका को दर्शाते हुए अपनी कविता कही, जिसको लोगो ने खूब सराहा।

वहीं हास्य कवि अनिल अग्रवांशी ने हरियाणा के किस्से सुनाते हुए लोगो को खूब हंसाया। उन्हों भारत के द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा किस्सा अपने शब्दों में बताया, जिसको सुनकर सभागार में मौजूद जनता हँस हँस कर लौट पौट हो गई।

वहीं कवि विनोद पांडेय ने अपनी जवानी के समय में हुए कॉलेज प्रेम का किस्सा कुछ इस तरह सुनाया की लोग मग्धमुद हो गए।

मंच पर मौजूद एक महिला कवि बलजीत कौर तन्हा ने सरदारों कि टेंशन फ्री जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए लोगो को अपने रंग में रंग लिया।

ज्ञात हो कि माँ फाउण्डेशन (नई दिल्ली) एक स्वयंसेवी संस्था है जिसके अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कवि,लेखक एवं फ़िल्मी गीतकार पद्मश्री डॉ सुनील जोगी हैं | संस्था निराश्रित, गरीब, असहाय एवं उपेक्षित बच्चों के कल्याण के लिए संपूर्ण भारत में कार्य करती है। संस्था द्वारा प्रति वर्ष अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी सामाजिक पहचान को गौरवान्वित करने के लिए प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने किसी न किसी रूप में देश, प्रदेश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उक्त प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Photo Highlights: Hasya Kavi Sammelan by Maa Foundation in New Delhi | Ten News

Video Highlights: Hasya Kavi Sammelan by Maa Foundation in New Delhi | Ten News

Leave A Reply

Your email address will not be published.