दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भिड़, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जताई कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका
Ten News Network
New Delhi: दिवाली का त्योहार नज़दीक है ऐसे में हर कोई बाजारों की ओर बड़ कर शॉपिंग कर रहा है, लेकिन कोरोना का साया अभी भी मंडरा रहा है। दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है, जिसमे लोग कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख कर शॉपिंग करते हुए दिख रहे है। दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़ नजर आ रही है, प्रशासन की तरफ से बार बार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है लेकिन लोग मानने को राजी नहीं है।
दिवाली से पहले सदर बाजार, चांदनी चौक, लाजपत नगर, लाल क्वार्टर कृष्णा नगर, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन एवं तिलक नगर जैसे बाजारों में भारी भीड़ रही।
पूरे बाजार में खतरनाक नज़ारा था, कई लोग बिना मास्क के नजर आए, तो कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग नाम की कोई चीज थी हीं नहीं, मतलब बहुत कम लोग ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते नजर आए।
आपको बतादें की स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले ही त्योहारों के मौसम के बाद महामारी की तीसरी संभावित लहर की चेतावनी दे दी है और कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी है। पिछले साल दिवाली के बाद सदर बाजार कोविड हॉटस्पॉट के रूप में उभरा था और बाजार बंद कर दिया गया था।
बाजारों में त्योहार की खुशियों के बीच कोविड नियमों को ताक पर रख दिया गया है। कई विशेषज्ञों द्वारा नवंबर माह में कोविड की तीसरी लहर की संभावना जताई गई। अगर इस तरह से ही बाजारों में बिना कोविड नियमों के हुजूम निकलेगा तो वह दिन दूर नहीं है जब कोविड की तीसरी लहार आ सकती है। दिवाली के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गयी लेकिन प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि कोविड दिशानिर्देशों का बड़ा उल्लंघन हो रहा है जो आने वाले समय में घातक साबित हो सकता है।
भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों से कोरोना के बढ़ते मामलों की खबरें सामने आ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेफ दिवाली के लिए कोरोना से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।