नई दिल्ली :– दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने शाम तक और तेज बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले कुछ घंटों में एनसीआर (फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा), मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल चलने का अनुमान जताया है।

आपको बता दें कि तेज बारिश के चलते दिल्ली के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया है, साथ ही कई घण्टों तक भीषण जाम लगा हुआ है, खासबात यह है कि शनिवार के दिन बहुत से कार्यलय की छुट्टी होती है, जिससे ड्यूटी जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नही करना पड़ा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश तक हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
