नोएडा-दिल्ली बाॅर्डर सील होने के चलते लगा लंबा जाम, लोगों को हो रही दिक्कत

Abhishek Sharma

अनलॉक-वन में दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर लोगों को आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है। सोमवार सुबह से पुलिस दिल्ली जाने-आने वालों की सख्त जांच कर रही है। सिर्फ पास वालों को ही आवागमन की अनुमति है। इस बीच जांच के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अभी से जाम लगना शुरू हो गया है।

इससे पहले रविवार को ही दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ढील देने का फैसला लिया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के उपायुक्त पर सीमा सील को लेकर फैसला लेने का अधिकार दे दिया है। इसके बाद दोनों जिलों के उपायुक्त ने बॉर्डर को सील रखने का निर्णय लिया गया है।

नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम की सीमाओं पर फिलहाल कोई राहत नहीं दी जाएगी। ऐसे में लोगों की दिक्कत बढ़ने वाली है, क्योंकि कामकाजी लोगों एक से दूसरे शहर में आवाजाही नहीं कर सकेंगे

रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में 42 फीसद कोरोना मरीजों में संक्रमण का कारण दिल्ली को बताया गया। इस दौरान ई-पास वाले वाहनों को ही सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, अन्य को लौटा दिया जाएगा।

राज्य के भीतर एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही पर सख्ती नहीं बरती जाएगी। वैसे रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.