I.T.S Dental College Greater Noida Students secure top ranks in University BDS Exams.
I.T.S Dental College Greater Noida Students secure top ranks in University BDS Exams.
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सैंटर 47, नाॅलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज के बी0डी0एस0 पाठ्यक्रम की छात्राओं ने चै0 चरण सिंह विश्वविद्यालय में लहराया अपना परचम ‘‘काॅलेज की छः छात्राए्र विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में’’आई0 टी0 एस0 – द एजूकेशन ग्रुप द्वारा संचालित संस्थान आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के बी0डी0एस0 की छात्राओं ने चै0 चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी0डी0एस0 की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का फिर से लोहा मनवाया है।
संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ पुनीत आहुजा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बी0डी0एस0 की वार्षिक परीक्षा अक्टूबर-नवम्बर 2014 में सम्पन्न हुई थी, जिसके घोषित परिणाम के आधार पर विश्वविद्यालय की वरीयता सूची मे संस्थान के बी0डी0एस0 प्रथम वर्ष ;2013 बैचद्ध की कुल चार छात्राओं आयुषी सिंहल ;85.33ःद्ध को द्वितीय स्थान, रेबेका जैसन ;82.00ःद्ध को छठा स्थान, इशिता सेठी ;81.33ःद्ध को आठवां स्थान तथा रासिका सिंह ;81.00ःद्ध को नवां स्थान प्राप्त हुआ। तथा बी0डी0एस0 द्वितीय वर्ष ;2012 बैचद्ध की छात्रा मीनू परिहार ;82.17ःद्ध को द्वितीय और पलक
जैन ;81.33ःद्ध को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर उक्त छत्राओं ने संस्थान के गौरव को काफी बढाया है। छात्रों की इस विशेष उपलब्धि के लिए संस्थान की तरफ से उक्त सभी छात्रों को छात्रवृत्ति, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्रओं की इस उपलब्धि पर आई0 टी0 एस0 – द एजूकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ आर0 पी0 चड्ढा, उपाध्यक्ष श्री सोहेल चड्ढा, निदेशक डाॅ अनमोल एस0 काल्हा तथा प्रधानाचार्य डाॅ पुनीत आहुजा ने सभी छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह अपनी कठोर मेहनत के बल पर अपना प्रदर्शन दोहराएंगे।
Comments are closed.