आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलिज को ‘‘बेस्ट इन्डस्ट्री इन्टरफेस―2016’’ का सम्मान केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री राम शंकर कठेरिया ने अवाॅर्ड दिया
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलिज को ‘‘बेस्ट इन्डस्ट्री इन्टरफेस―2016’’ का सम्मान केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री राम शंकर कठेरिया ने अवाॅर्ड दिया आई.टी.एस इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा को वर्ष 2016 का ‘‘बेस्ट इन्डस्ट्री इन्टरफेस―2016’’ के सम्मान से शुशोभित किया गया। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, श्री राम शंकर कठेरिया, ने संस्थान के निदेशक डॉ विनीत कंसल को यह पुरस्कार प्रदान किया।इस अवसर पर संस्थान के डा0 विनीत कंसल ने कहा कि संस्थान के लिए इस अवाॅर्ड को प्राप्त करना बड़े ही गर्व का विषय है।डॉ कंसल ने बताया यह पुरस्कार संस्थान के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त इन्डस्ट्री से संबधित विशेषज्ञों द्वारा संस्थान के विद्यार्थियों के लिए लगातार विशेष कक्षायें इन्डस्ट्री विजि़ट, कार्यशाला का आयोजन तथा ‘‘सेन्टर आॅफ एक्सैलेंस (जोकि संस्थान में ही है) की उपलबधियों को देखते हुए दिया गया।डा0 कंसल ने कहा कि संस्थान का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि संस्थान मे अध्ययनस्त विद्यार्थियों को अपने निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त उद्योग जगत मे हो रहे नित नये परिवर्तन और उनके काम करने के तरीको से विद्यार्थियों को पूर्व मे ही पूरी जानकारी दी जाये तथा जरूरत के अनुसार उनको प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाय। इसके लिए संस्थान द्वारा समय-समय पर उद्योगिक क्षेत्र से विशेषज्ञों के द्वारा संस्थान में विशेष कक्षायें चलाई जाती है तथा संस्थान मे स्थापित सेण्टर आॅफ इक्सैलेन्स से एप्पल, राकवेल, आदि कम्पनियों के विशेषज्ञो के माध्यम से छात्रों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। इसके अतिरिक्त इन्टन्र्शिप प्लेसमेण्ट के माध्यम से भी छात्रो को रोजगार मिलने मे आसानी हो तथा इससे यदि कोई छात्र अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहता है तो उसको भी काफी लाभ मिलता है।डा0 कंसल ने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में और अधिक उत्साह का संचार होगा और विद्यार्थियों में और अधिक उत्साह का संचार होगा और विद्यार्थियों के विकास हेतू ओद्योगिक क्षेत्र की नवीनतम जानकारी प्राप्त कराने हेतु संस्थान और अधिक प्रयास करेगा।डा0 कंसल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान को इस मुकाम तक पहुचाने मे सभी शिक्षको और कर्मचारियों का भी विशेष योगदान है बिना शिक्षको के सहयोग से कोई भी छात्र पूर्ण प्रशिक्षित नही हो सकता है।
Comments are closed.