आईसीएमआर के वैज्ञानिक हुए कोरोना से संक्रमित , दो हफ्ते पहले मुंबई से आए थे दिल्ली
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक वैज्ञानिक भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, ये वैज्ञानिक दो हफ्ते पहले मुंबई से दिल्ली लौटे थे|
आपको बता दें कि आईसीएमआर वो सरकारी संस्था है जिस पर कोरना के संक्रमण की रोकथाम कि जिम्मेदारी है. साथ ही कोरोना टेस्ट की मॉनेटरिंग भी आईसीएमआर की तरफ से ही की जाती है |
जो वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वो पिछले हफ्ते एक मीटिंग में शामिल हुए थे. इस मीटिंग में नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर विनोद पॉल,आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव और एपिडेमियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर गंगाखेदकर भी शामिल हुए थे |
अगले दो दिनों तकआईसीएमआर की बिल्डिंग में सिर्फ जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को जाने की इजाजत दी जाएगी. इस दौरान बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जाएगा. बाकी स्टाफ को घर से काम करने के लिए कहा गया है. ऑफिस न आने को लेकर स्टाफ को मैसेज भेजे गए हैं |
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है. रविवार को एक बार फिर एक दिन में नए कोरोना संक्रमितों के मिलने का रिकॉर्ड टूटा गया. पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना संक्रमण के 1295 नए मामले सामने आए हैं|
वहीं 13 मरीजों की मौत हो गई है. ये लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हों. दिल्ली में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 19844 पहुंच गई है. वहीं 473 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है