डॉक्टरों के शोषण के खिलाफ आईएमए निकालेगा राजघाट से विरोध मार्च
ROHIT SHARMA
चिकित्सा व्यवसाय के सामने मौजूद अनेक विसंगतियों और कठिनाइयों के समाधान हेतु एक बड़ा कदम उठाते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 6 जून को दिल्ली चलो अभियान का आह्वान किया
आपको बता दें की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि यह विरोध मार्च राजघाट से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम तक निकाला जायेगा | साथ ही डॉ के के अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की जिस तरह डॉकटरो का शोषण किया जा रहा है बो बिलकुल गलत है | वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की माँग है की डॉक्टर की लापरवाही पर लिपिकीय चूको पर अपराधिक मामले ना चला जाए , मेडिकल कर्मियों पर हिंसा के खिलाफ केंद्र सरकार कानून बनाए , एक दवा एक कंपनी एक दम अन्य मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धरना प्रदर्शन करेगी | वही दूसरी तरफ इस विरोध मार्च में 60 हज़ार डॉक्टर शिरकत करेंगे |