कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले योगगुरु बाबा रामदेव एलोपैथी और डॉक्टरों परअपने दिए हए विवादित बयान में फंसते हुए नजर आ रहे हैं , उनकी मुश्किलें अब और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को 1000 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में रामदेव से अगले 15 दिन में उनके बयान पर वीडियो और लिखित माफी मांगने को कहा है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड ने नोटिस में कहा है कि अगर बाबा रामदेव 15 दिन के अंदर खंडन वीडियो और लिखित माफी नहीं मांगते हैं तो उनसे 1000 करोड़ रुपये की मांग की जाएगी।
इसके अलावा बाबा से 72 घंटे के अंदर कोरोनिल किट के भ्रामक विज्ञापन को सभी स्थानों से हटाने को कहा गया है। जहां पर यह दावा किया गया है कि कोरोनिल कोविड वैक्सीन के उपयोग के बाद साइड इफ़ेक्ट हो सकते है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों बाबा रामदेव ने एक बयान कहा था कि एलोपैथिक दवाएं खाने से लाखों लोगों की मौत हुई है। उन्होंने एलोपैथी को स्टुपिड और दिवालिया साइंस कह दिया था था। जिसके बाद इस मामले पर विवाद बढ़ने लगा और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी बाबा रामदेव के इस बयान पर कड़े ऐतराज जताए।जिसके बाद रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया था।
