बीजेपी पार्टी को लगा करारा झटका , निगम पार्षद समेत नेता आप पार्टी में हुए शामिल
Ten News Network
नई दिल्ली :– दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने वाले है , जिसको लेकर हर पार्टी अपनी तैयारी में लगी हुई है , वही दूसरी तरफ कांग्रेस और बीजेपी पार्टी को करारा झटका लगता जा रहा है , जी हाँ बीजेपी पार्टी और कांग्रेस के निगम पार्षद आप पार्टी में शामिल होते जा रहे है ।
वही अब आप पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, क्योंकि केजरीवाल के सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर निगम पार्षद बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आप पार्टी में शामिल हुए है ।
इस कड़ी में आज फिर बीजेपी पार्टी की निगम पार्षद रेखा दीक्षित , जिला महामंत्री श्रवण दीक्षित आप पार्टी में आज शामिल हुए , उन्होंने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
आप नेता दुर्गेश पाठक ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आप पार्टी दिल्ली की जनता में जिस तरह से दिन रात जनता की सेवा में लगे है , उससे लोग काफी प्रभावित हुए हैं , लगातार आप पार्टी का परिवार बढ़ रहा है ।
उन्होंने बताया कि श्रवण दीक्षित बीजेपी जिला महामंत्री शाहदरा रहे है , जो आप पार्टी जॉइन कर रहे हैं , रेखा दीक्षित बीजेपी पार्षद , अनारकली वार्ड से आप पार्टी जॉइन कर रही हैं ।
कृष्णा नगर विधायक बग्गा ने कहा कि आप पार्टी से प्रभावित होकर आज पार्षद और नेता और कार्यकर्ता पार्टी जॉइन कर रहे हैं , सभी सीएम के काम से प्रभावित होकर आप पार्टी में शामिल हुए है।
श्रवण दीक्षित ने कहा कि बीजेपी अब अडानी और अम्बानी की पार्टी हो गई , कालचक्र की गति ये सिंहासनटूट गया ,किसानों की मौतें नही हत्या हुई । मैं केजरीवाल से प्रभावित हुआ हूँ ,वो सीएम नही आने वाले समय मे देश के पीएम बनेंगे । रेखा दीक्षित ने कहा कि किसानों के समर्थन में मैं बीजेपी छोड़ रही हूं । दिल्ली की जनता केजरीवाल के काम से खुश हैं।