INDEPENDENCE DAY PROGRAM IN G.H.P.S. INDIA GATE..
नई दिल्ली:- 22.8.14 गुरू हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल इंडिया गेट में आज़ादी दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चो द्वारा राष्ट्रीय गीत, नृत्य एवं नाटक आदि की पेशकारी करते हुए राष्ट्रीय शहीदो को श्रृद्धा के फूल भेंट किए गए। आज़ादी की पहली लड़ाई 1857 से 1947 तक के समय को विद्यार्थीयों द्वारा भावनात्मक तरीके से पेश करते हुए संग्राम-ऐ-आज़ादी नामक झांकी दर्शकों के खिचाव का केन्द्र बन गई। स्कूल के वाईस चेयरमैन हरविन्दर सिंह के.पी. एवं स्कूल के मैनेजर कुलमोहन सिंह ने एन.सी.सी. कैडीटों द्वारा दिए गए गोर्ड आॅफ ओनर की निगरानी की। कुलमोहन सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार सांझे करते हुए जहां आज़ादी दिवस की बधाई दी वहीं साथ ही आज़ादी के सुनहरे पन्नो को एतिहासिक तथ्यों के साथ लोगो को परिचित करवाया।
विशेष रूप से सिखों की कुर्बानीयों का जि़क्र करते हुए कुलमोहन सिंह ने बच्चों को सिख कौम के वारिस होने पर मान करने का भी निमंत्रण दिया। सिख कौम के स्वतंत्रता सैनानीयो की शहीदी से प्रेरणा लेेने की भी उन्होंने विद्यार्थीयों से विणती की। देशभक्ति से सरोबार बच्चो की पेशकारी की समस्त दर्शको द्वारा प्रशंसा की गई। प्रिंसीपल दविन्दरजीत कौर ढींगरा ने बच्चो को भविष्य निर्माता बताते हुए देशभक्ति के ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आगे आने की भी प्रेरणा की। कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर तिरंगे के रंगो के प्रतीक गुब्बारे हवा मंे छोड़कर बच्चो द्वारा खुशी ज़ाहिर की गई।
Comments are closed.