सपा सरकार मैं हो रहा है जमकर विकास । अरशद खान

जेवर । उत्तर प्रदेश की सपा सरकार का लक्ष्य विकसित उत्तर प्रदेश है, जिसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कड़ी मेहनत कर रहे हैं अल्पसंख्यक हों या बहुसंख्यक सरकार सबके हित में काम कर रही है, जरूरत है उसे जनता तक पहुंचाने की। सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने जेवर कस्बे मैं समाजवादी पार्टी की जनसभा के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ दलों के लोग प्रदेश के सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहते हैं, सत्ता पाने के लिए हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का कुचक्र रच रहे हैं, हमें उससे सावधान रहकर सपा की नीतियां व विकास
कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्या का समाधान करने के लिए जुटना होगा।इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और गौतमबुद्धनगर के प्रभारी विनोद सविता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए, ताकि 2017 के चुनाव में पार्टी को एक बार फिर सफलता मिल सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सपा ने अपने घोषणापत्र में जनता से जो वायदे किए थे, वो सभी पूरे कर दिए हैं।
इस मौके पर जेवर से पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व चैयरमेन बिजेंद्र भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहा है।किसानों के हित में किसान दुर्घटना बीमा, नहरों तथा नलकूपों से सिंचाई मुफ्त, मेडिकल यूनिर्वसिटी की स्थापना, महिला सुरक्षा
लिए वुमेन पावर लाइन की स्थापना, निशुल्क एबुंलेंस सेवा, प्रसव सुविधा में 102 नंबर की एबुंलेंस चलाई जा रही हैं इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार का सृजन, समाजवादी पेंशन जैसी कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं सभा का संचालन वीरेंद्र खारी ने किया इस मौके पर जिला प्रवक्ता बृजपाल राठी दादरी से प्रत्याशी रहे राजकुमार भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर नवाब कुरैशी सुहेल गुड्डू मोनू शर्मा कुलदीप शर्मा महेश यादव विनोद यादव राजबहादुर मीणा संतबीर भाटी कृष्णा चौहान धर्मेंद्र अग्रवाल प्रदीप गहलोत ठाकुर प्रमोद रोनीजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।