आइटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  आइटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाए जाने वाले विषयों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा गुणवत्ता को बेहतर करना है। इस प्रोग्राम में मुख्य वक्ता के रूप में आइआइटी दिल्ली के प्रोफेसर जीएन तिवारी, जीबी पंत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय माथुर और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के डॉ. अनुराग सिंह बघेल को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. विनीत कंसल, डॉ. संजय यादव सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर उपस्थित थे।

Comments are closed.