JAHA NA PAHUNCHE RAVI WAHAN PAHUNCHE KAVI – NOIDA NAI PEHAL EVOKES HUGE RESPONSE

JAHA NA PAHUNCHE RAVI WAHAN PAHUNCHE KAVI – NOIDA NAI PEHAL EVOKES HUGE RESPONSE

ABHIMANYU PANDEY

नयी उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से नोएडा की संस्था “नई पहल” द्वारा आयोजित तृतीय युवा कवि सम्मेलन युवा हास्य-व्यंग्य कवि विनोद पाण्डेय  के संयोजन में शनिवार 28 नवंबर 2015  को नोएडा स्टेडियम के गेट नम्बर ४ पर योगा सेन्टर में बड़े ही शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ।इस बार के कवि सम्मेलन संचालन कवि अभिमन्यु पाण्डेय जी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं नेशनल इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारी श्री राजपाल सिंह यादव जी ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गीतकार एवं सेल्स टैक्स नोएडा के डिप्टी कमिश्नर श्री अरुण सागर जी उपस्थित रहें एवं सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ अशोक मधुप जी का सानिध्य प्राप्त हुआ । काव्यपाठ करने वाले अन्य कवियों में वरिष्ठ गीतकार सर्वश्री चन्द्रभानु मिश्र ,अभिषेक वत्स,स्वदेश यादव ,कमलेंदु पाण्डेय,कुलदीप ब्रजवासी,देव नागर ,प्रेम कुमार शर्मा ,देवेन्द्र त्रिपाठी “वतन ” प्रमुख थे ।हल्की-हल्की ठण्ड के बीच भी खुले आसमान के नीचे बैठ कर कविता का आनंद लेते हुए करीब पचास से अधिक श्रोताओं ने कवियों का उत्साह कम जरा भी  नही होने दिया और पूरे उत्साह से अंत तक काव्य रस पान करते रहे ।

दीप प्रज्वलन के पश्चात युवा कवि कमलेंदु पाण्डेय  के सुन्दर राष्ट्रवंदना से कवि सम्मेलन आगाज हुआ।कार्यक्रम में जहाँ युवा कवि अभिषेक वत्स ने सामाजिक मुद्दों पर बेहद शानदार रचनाएँ प्रस्तुत की वहीँ स्वदेश यादव ने  देश के दुश्मनों पर शब्दों से कड़ा प्रहार किया । फरीदाबाद से आये कवि कुलदीप ब्रजवासी ने व्यंग्य के सुन्दर छंद पढ़े और  युवा कवि देव नागर जी ने श्रोताओं को अपनी कविताओं से हँसा-हँसा  कर लोटपोट करा दिया । संचालन कर रहे अभिमन्यु पाण्डेय ने माँ पर शेर सुना कर वाहवाही लुटे साथ ही साथ बिसाहड़ा का दर्द नामक कविता पढ़कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया । वरिष्ठ कवि चन्द्रभानु मिश्र जी ने बेटे पर अत्यंत  भावपूर्ण गीत पढ़ी तो सभी भाव विभोर हो गए । मुख्य अतिथि अरुण सागर जी ने अपनी गजलों से श्रोताओं को खूब आनंदित किया और डॉ अशोक मधुप जी ने भी बेहद खूबसूरत गीत पढ़ कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया । अंत में कवि सम्मलेन की अध्यक्षता कर रहे राजपाल सिंह यादव ने छंदों और मुक्तकों से देशभक्ति भावों का संचार कर कार्यक्रम को शिखर पर पहुँचा दिया । कवि सम्मेलन में उपस्थित सभी सुधी श्रोताओं ने खूब कविताओं का आनंद लिया साथ ही साथ कवियों के उत्साहवर्धन में जरा भी तालियाँ कम नही पड़ने दी।कार्यक्रम को अंत में सभी अतिथियों से नई पहल संस्था के इस प्रयास को शहर की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के लिए एक सराहनीय कदम बताया और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।

Comments are closed.