Jharkhand Pavilion The Partner state of 2015 India International Trade fair.

प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में दर्शकों के लिए इस बार बहुत कुछ नया और अनोखा है। लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज हैंड मेड उत्पादों को लेकर देखा जा रहा है। इस लिहाज से इस साल ट्रेड फेयर के साझीदार राज्य झारखंड का जिक्र करना बहुत जरूरी है। दरअसल, झारखंड मंडप में मेले की थीम मेक इन इंडिया के आधार पर हाथों से बने उत्पादों की विशाल रेंज पेश की गई है जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। इन उत्पादों के दाम काफी कम हैं इसलिए लोग इन्हें हाथों हाथ खरीदकर घर भी ले जा रहे हैं।

 

झारखंड मंडप में हाथों से तैयार की गई आर्टिफिशियल ज्यूलरी, पेंटिंग्स, सजावटी सामान, आदि के तमाम स्टाल मौजूद हैं। यहां एक स्टाल पर मौजूद प्रदर्शक शीश मोहसीन ने बताया कि ट्रेड फेयर में आने वाले दर्शकों का रिस्पान्स बहुत अच्छा है। सभी लोग उनके उत्पादों को पसंद कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। इससे उनका मनोबल काफी बढ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास हाथों से बनी चूडियां, लेडीज पर्स, कंगन, बांस से बने उत्पाद आदि सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। इनकी कीमत 300 रुपए से 800 रुपए के बीच है। इसलिए लोग झट से इन्हें खरीदने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। मेला आम दर्शकों के लिए खुलते ही उनकी बिक्री भी बढ गई है। वहीं, एक अन्य स्टाॅल पर मौजूद सुनील ने बताया कि उनके स्टाल पर सजावट के लिए तरह-तरह के आर्टिफिशियल फूल एवं स्टिक्स मौजूद हैं। साज सज्जा के शौकीन लोगों को यह पहली नजर में ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। 300 से 500 रुपए के बीच कीमत होने के चलते लोग बडी संख्या में इन्हें खरीदने के लिए आतुर हैं।

 

विश्व व्यापार मेले के पहले सामान्य दिन में झारखण्ड पवेलियन में खासा उत्साह दिखा। इसी क्रम में बुधवार को झारखण्ड पवेलियन में झारखण्ड के स्थानिक आयुक्त डॉ० डी० के० तिवारी ने पवेलियन का जायजा लिया।

Comments are closed.