पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी माँगो को लेकर दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज अपनी माँगो को लेकर दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया | साथ ही पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है की जिस तरह बीजेपी सरकार ने जम्मू कश्मीर की जनता से जो वादे किए थे वो उन्होंने पुरे नहीं किए |
वही जम्मू कश्मीर की जनता को बीजेपी पार्टी ने नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अपनी सीट बचाने के लिए जो अलगाववादी लोग फाॅर्स पर पत्थर फेकते है उनको बीजेपी सरकार नौकरी दे रही है | जोकि बिलकुल गलत है | वही इस मामले को लेकर आज जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है | साथ ही पैंथर्स पार्टी का आरोप है की बीजेपी पार्टी अलगाववादी का साथ दे रही है | जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के चैयरमेन हर्ष देव सिंह का कहना है की बीजेपी पार्टी अलगाववादी का साथ दे रही है | वही जम्मू कश्मीर की जनता के साथ भेदभाव कर रही है | एक तरफ बीजेपी सरकार ने जनता को नौकरी देने का आश्वासन दिया था लेकिन वही दूसरी तरफ अलगाववादी के लोगों की नौकरी लग रही है | जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी माँग है की बीजेपी सरकार जम्मू कश्मीर की जनता से भेदभाव न करे | अगर बीजेपी सरकार अलगाववादी के लोगों का साथ देगी तो ये प्रदर्शन विशाल रूप लेगा |