नही रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह, थे कोरोना संक्रमित, मीडिया जगत में शोक की लहर

Ten News Network

देश में कोरोना वायरस के चपेट में आकर लाखों लोगों ने अपनी जान गवा दी है। इन लोगों में बड़े नेताओं से लेकर आम जनता और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी शामिल है। इन सबके बीच आज यानी 7 मई को एक और दुखद खबर सामने आई है।

 

एक जाने माने वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना की छपे में आने से मौत हो गई है। दरअसल कई दिनों से कोविड से लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जिनका आज सुबह ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया है।

 

उनके निधन से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। कई दिन पहले शेष नारायण सिंह कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। संक्रमण के बाद उपचार के लिए उन्हें जिम्स में भर्ती करवाया गया था। शेष नारायण सिंह के निधन पर नोएडा मीडिया क्लब, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब और दिल्ली के प्रेस क्लब ने शोक जाहिर किया है। शेष नारायण सिंह करीब 75 वर्ष के थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के लमहुआ के रहने वाले थे।

 

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह ने 4 दशक लंबे पत्रकारिता करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने एनडीटीवी इंडिया और न्यूज़ नेशन जैसे देश के शीर्ष न्यूज़ चैनल्स की मौजूदा टीम को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह फिलहाल देशबंधु के पॉलिटिकल एडिटर थे। जागरण इंस्टिट्यूट में कई वर्षों तक बतौर प्रोफेसर भी उन्होंने कार्य किया था।

 

शेष नारायण सिंह ने जब देखा कि पत्रकारिता के छात्रों को अच्छी नौकरियां नहीं मिल रही हैं तो दुखी होकर अध्यापन कार्य छोड़ दिया था। राष्ट्रीय सहारा समेत देश के कई सिर्फ समाचार पत्रों में बतौर संपादक कार्यरत रहे। हाल ही में वह टीवी-18 के साथ बंगाल चुनाव की कवरेज करने गए थे। वहां से वापस लौटकर आए तो कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः आज तड़के उनका निधन हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.