कर्नाटक में सियासत को लेकर जारी है नाटक , कांग्रेस देशभर में मनाएगी लोकतंत्र बचाओ दिवस

ROHIT SHARMA / JITENDER PAL

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता देना विपक्षी दलों को हजम नहीं हो रहा है। अब इसको लेकर धरने-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। वही कर्नाटक में बीजेपी द्वारा जनमत की हत्या के विरोध में-और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की समाधि-राजघाट पर प्रार्थना करी |

साथ ही प्रार्थना करने के बाद अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए बताया की कर्नाटक के राज्यपाल ने मोदी के लिए लोकतंत्र और संविधान की हत्या की | जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है की शुक्रवार को देश के सभी जिलों के अंदर देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा | कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ के तौर पर धरना और प्रदर्शन करेगी. धरने के माध्यम से नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सत्ता की हवस और प्रजातंत्र के खिलाफ संविधान की मान्यताओं को ठुकराने की उनकी कोशिशों का पर्दाफाश किया जाएगा.|

Leave A Reply

Your email address will not be published.