जान मोहम्मद हत्यकांड का किया पर्दाफ़ाश कासना पुलिस ने


 LOKESH GOSWAMI TENNEWS.INजान मोहम्मद हत्यकांड का किया पर्दाफ़ाश कासना पुलिस ने बीते 27 अगस्त को कथित खनन माफिया जान मोहम्मद की हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी प्रथम ग्रेटर नोएडा हरेन्द्र सिंह ने बताया आज दोपहर इंस्पेक्टर कासना समरजीत सिंह, एसएसआई योगेन्द्र सिंह यादव, ऐच्छर चौकी प्रभारी कृष्णवीर सिंह, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल लख़नवीर सिंह की टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस को दिए बयान में आरोपी सुनील ने बताया मृतक जान मोहम्मद से उसका व उसके साथियों का का लेन -देन को लेकर विवाद हो गया था। जिस कारण उन्होंने जान मोहम्मद की गोली मार कर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया गिरफ्तार सुनील पर बीते 8 नवम्बर में शक्ति निवासी बागपुर के भी हत्या का आरोप है। इस मामले में एसएसपी ने सुनील पर 5 हज़ार का ईनाम भी घोषित कर रखा था । इसके अलावा दनकौर के देवटा निवासी जयकिशन की ट्यूबवेल पर हुई हत्या में भी दनकौर पुलिस को सुनील की तलाश थी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त सैंट्रो कार व हथियार भी बरामद किया है।

Comments are closed.