New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के चुनावी दौरे पर हैं। केजरीवाल लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि एक बार आम आदमी पार्टी को पंजाब में सेवा का मौका दें हमारी पार्टी पंजाब का विकास कर नया पंजाब बनाएगी।
इस दौरान केजरीवाल लगातार बड़े बड़े दावे कर रहे हैं। इसी दौरान केजरीवाल ने पंजाब के ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात भी किया। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने कहा की “आज तक हमें किसी भी एमएलए, काउंसलर तक ने नहीं बुलाया लेकिन आज CM केजरीवाल जी ने बुलाया हैं।
हमें ऐसा लग रहा है जैसे श्री रामचंद्र जी अपनी टीम के साथ 14 साल का वनवास काट कर अयोध्या आए है।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा की दिल्ली का एक एक ऑटो वाला मेरे को छोटा भाई मानता है।
और दिल्ली के कई ऑटो वालों के पास मेरा फोन नंबर है। कोई दिक्कत होने पर वह सीधा सीएम को फोन करते हैं। और अगर मै ना उठा पाऊं तो वो एसएमएस करता है और उसका काम होता है, ये ताकत है दिल्ली के ऑटोवालों की।
केजरीवाल ने कहा की कैसे दिल्ली के ऑटो ऑटोवाले मेरे को भाई मानते हैं, आज मैं आपलोगों से रिश्ता बनाने आया हूं। आपका भाई बनने के लिए आया हूं, इस दौरान केजरीवाल ने ऑटो वाला से पूछा की क्या आप बनाओगे मुझे अपना भाई।
जब घर में भाई होता है और आप किसी समस्या में होते हैं तो भाई के पास जाते हैं, वैसे आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी लेने आया हूं।
सिर्फ ऑटो की नहीं घर की भी कोई समस्या हो, बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है, मेरे पास आ जाना, कोई बीमार है मेरे पास आ जाना, ऑटो ठीक नहीं चल रहा मेरे पास आ जाना, टैक्सी ठीक से नहीं चल रही हो मेरे पास आ जाना। आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी लेने आया हूं।