सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान , जल्द शुरू होगी नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में आमतौर पर दिसंबर के आखिरी में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है लेकिन इस बार कोरोना के चलते अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आज प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल की बैठक हुई जिसमें यह मुद्दा उठाया गया।

 

इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क‍ि सरकार होने के नाते ज़िम्मेदारी है कि किसी बच्चे और अभिभावक के साथ अन्याय न हो। प्राइवेट स्कूल को स्कूल खोलने की छूट है, प्राइवेट स्कूल को हम अपना पार्टनर मानते हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि सभी बच्चों को स्कूल में दोबारा लौटना था, लेकिन अभिभावक चिंता में हैं. स्कूल खोलने का अनुभव कई देशों में अच्छा नही रहा है. कोई अभिभावक नही चाहता कि उसके बच्चे को कोरोना हो जाए।

 

अब वैक्सीन आ गया है तो कुछ क्लास के लिए स्कूल खोले हैं. नर्सरी एडमिशन खोलने की मांग की गई थी, तुरंत नर्सरी एडमिशन को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस बार कोरोना की वजह से देरी हुई लेकिन अब नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कोरोना के दौरान प्राइवेट औऱ सरकारी अस्पतालों ने मिलकर काम किया है. सब लोग चाहते हैं कि इकॉनमी तेजी से खुले. लेकिन जैसे ही स्कूलों की बात आती है तो सब लोग चाहते हैं कि अभी इसको लेकर जल्दबाजी मत करना। बच्चों की जिंदगी सबको प्यारी है. कोई नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को कोविड हो जाए…बच्चे की सेहत के साथ कुछ हो जाए. अभी कुछ स्कूल पार्शियली खुले हैं, अब वैक्सीन आ गया है तो हम उम्मीद करते हैं कि बाकी स्कूल भी जल्द खुल जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.