नई दिल्ली :– देश मे वैक्सीन की किल्लत को लेकर मारा मारी चल रही है। वही दूसरी तरफ 2 महीने बाद तीसरी लहर आने के संकेत विशेषज्ञ दे चुके है , जिसके चलते दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ने लगी है।
वही इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र से मांग की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बच्चों को टीका लगाने के लिए फाइजर का टीका भारत में जल्द से जल्द मंगवाना चाहिए , जिससे तीसरी लहर में बच्चों को नुकसान न पहुँच पाए।
केजरीवाल ने कहा कि तीसरी लहर को लेकर हमारे देश के विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके है की इस लहर में सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित होंगे , जिसको लेकर हर राज्य के मुख्यमंत्री अपने राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करने में लगे हुए है , जिससे अफरातफरी का माहौल न बन पाए।
वही दूसरी तरफ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सुझाव भी दिया है कि एग्जाम कराने से पहले बच्चों और शिक्षकों को वैक्सीन लगे , जिससे कोरोना संक्रमण न फैले , वही इस सुझाव में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है।
दिल्ली सरकार पहले ही कह चुकी है कि केंद्र सरकार पूरी संख्या में हमे वैक्सीन उपलब्ध कराती है तो दिल्ली के सभी निवासियों का 3 महीने के अंदर वैक्सीनेशन हो जाएगा , लेकिन वैक्सीन न मिलने पर यह समय बढ़ता ही जा रहा है , आने वाले समय मे बच्चों को भी वैक्सीन लगानी है , लेकिन अभी तक बहुत सी संख्या में 45 और 18+ के लोगों की अब तक वैक्सीन नही लग पाई है।