नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले राकेश जैन हिंदूराव हॉस्पिटल में लैब टेक्निशन के पद पर थे। आज केजरीवाल सरकार ने एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राकेश जैन के परिवार से मुलाकात की।
सीएम केजरीवाल ने बताया कि कोरोना काल में हमारे डॉक्टर्स हो या हॉस्पिटल में काम करने वाला कोई भी कोरोना वॉरियर जो अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीज़ों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर राकेश जैन लैब टेक्नीशियन की हाल ही में कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था।
उन्होंने कहा कि आज उनके परिवार से मिलकर उनको एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी. भविष्य में भी उनके परिवार का ख़्याल रखेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि उनके बड़े बेटे ने ग्रैजुएशन पूरा कर ली है और नौकरी की तलाश में हैं। दिल्ली सरकार उनको नौकरी भी देगी। जब भी उनके परिवार को किसी चीज की जरूरत होगी, हम मदद करने के लिए तैयार हैं। मैंने उनके परिवार को भरोसा दिया है कि उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।
दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिंदू राव हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहे राकेश जैन की बीते दिनों कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि राकेश जैन को कोरोना योद्धा घोषित किया। राकेश जैन मार्च के महीने से कोविड-19 ड्यूटी पर थे. उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि से मौत हो गई थी ।